February 15, 2026
Screenshot_20251221_175250_WhatsApp.jpg

काशीपुर द टचवुड स्कूल द्वारा NSCB बॉयज़ हॉस्टल एवं द टचवुड स्कूल के बीच कबड्डी एवं खो-खो की मैत्रीपूर्ण प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में खेल भावना, आत्मविश्वास और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना रहा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती उर्वशी दत्त बाली जी उपस्थित रहीं, जो इन बच्चों को गोद लेकर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। वे “आने वाले 50 तारे” जैसे बच्चों के साथ मजबूती से खड़ी रहती हैं, उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं और समाज से भी उनके सहयोग की अपील करती रहती हैं। बच्चों के प्रति उनका अपनापन और समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहा।

द टचवुड स्कूल की ओर से अखलाक चौधरी जी द्वारा बच्चों को खेल का मंच उपलब्ध कराना एक सराहनीय पहल रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फारूक चौधरी जी, अतिथि श्रीमती अस्मिता चौधरी, विशिष्ट अतिथि श्रीमती अंकिता चौधरी तथा कोच सिद्धि रैना की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस प्रतियोगिता में NSCB बालक छात्रावास के छात्र, जिन्हें “आने वाले 50 तारे” कहा जाता है, ने कबड्डी और खो-खो में पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। बच्चों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का बेहतरीन प्रदर्शन किया। मुकाबले अत्यंत रोचक और खेल भावना से भरपूर रहे।

कार्यक्रम के दौरान श्रीमती शैलजा, श्रीमती ज्योति रावत, कु. कंचन, श्री राम राम, श्री सुरेश सिंह, श्री योगेश पाल, श्री सुखवीर सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
श्री शैलेश कुमार द्वारा NSCB बालक छात्रावास के बच्चों को एक सप्ताह का विशेष कबड्डी प्रशिक्षण दिया गया, जिससे उनके खेल कौशल और आत्मविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।

बच्चों की मेहनत और निरंतर प्रगति को देखते हुए उन्हें खेलने के लिए ड्रेस प्रदान की गई, वहीं नीरू अरोड़ा जी की ओर से खेल सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। द टचवुड स्कूल की ओर से सभी बच्चों को रिफ्रेशमेंट और किताबें भेंट की गईं तथा भविष्य में भी इसी प्रकार प्रोत्साहित करने का भरोसा दिलाया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री कविश सिद्धिक़ी जी ने बच्चों से संवाद किया और उन्हें मेहनत, अनुशासन तथा निरंतर आगे बढ़ते रहने का संदेश दिया। वहीं आरिफ चौधरी सर द्वारा बच्चों के लिए नाश्ते की सुंदर व्यवस्था की गई। इसके साथ ही फारूक सर, अखलाक सर, वासिफ सर, शानीब सर और गुरमीत सर का सहयोग भी सराहनीय रहा। NSCB हॉस्टल से आए शिक्षकों ने भी पूरे उत्साह के साथ बच्चों का मनोबल बढ़ाया।

कुल मिलाकर यह प्रतियोगिता बहुत ही सफल, प्रेरणादायक और शानदार रही। ऐसे आयोजनों से बच्चों का शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास होता है। द टचवुड स्कूल द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की बात कही गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *