Screenshot_20251226_193352_WhatsApp.jpg

काशीपुर इतिहास की सबसे निर्भीक शहादत वीर बाल दिवस पर समर स्टडी हॉल विद्यालय परिसर में वीर बाल दिवस का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, गरिमा एवं देशभक्ति भाव के साथ किया गया। यह दिवस सिख इतिहास के अमर शहीद साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह की अद्वितीय वीरता, बलिदान एवं अडिग धर्मनिष्ठा की स्मृति में मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की अध्यक्षा श्रीमती मुक्ता सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन एवं गुरु गोविंद सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा बीर साहिबजादों के जीवन, त्याग और शौर्य पर आधारित भाषण, कविता पाठ एवं लघु नाट्य प्रस्तुति दी गई ।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुज भाटिया जी ने अपने संबोधन में कहा कि यह अवसर केवल स्मरण का नहीं, बल्कि उस अद्वितीय त्याग और अदम्य साहस को आत्मसात करने का है, जिसने यह संदेश दिया कि धर्म, सत्य और राष्ट्र की रक्षा के लिए किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होता। बाल अवस्था में भी साहिबजादों ने जिस दृढ़ता, आस्था और वीरता के साथ अत्याचार का सामना किया, वह मानव इतिहास में अद्वितीय है। वीर बाल दिवस हमें यह संदेश देता है कि देश, धर्म और मानव मूल्यों की रक्षा के लिए साहस, सत्य और आत्मबल सबसे बड़ी शक्ति हैं। साहिबजादों का बलिदान आज भी समस्त राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस कार्यक्रम में शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ की सक्रिय सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!