Screenshot_20251227_161606_WhatsApp.jpg

काशीपुर इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड (आईजीएल) काशीपुर संस्थान हमेशा से अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां को निभाने के लिए समर्पित रहा है इसी क्रम में आईजीएल अधिशासी निदेशक आलोक सिंघल व हेड मानव संसाधन-प्रशासन-लाईजनिंग राजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार सहायक महाप्रबंधक (प्रशासन) विक्रांत चौधरी के नेतृत्व में काशीपुर स्थित “वसुधैव समिति” एनजीओ के माध्यम से 50 अभ्यर्थियों को फैशन डिज़ाइन, ब्यूटीशियन कोर्स एवं 50 अभ्यर्थियों को कंप्यूटर कोर्स का निशुल्क प्रशिक्षण दिया गया, जिसका पूर्ण आर्थिक वहन आईजीएल सीएसआर के तहत विगत वर्षों की भांति वहन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में आईजीएल से सहायक महाप्रबंधक (प्रशासन) विक्रांत चौधरी, सहायक महाप्रबंधक (फाइनेंस) सी.ए. अनुराग बिष्ट, सचिन गुप्ता व ‘वसुधैव समिति” एनजीओ के पदाधिकारियो ने दीप प्रज्वलंकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, इसके बाद समस्त प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गये एवं आगामी 3 माह के लिए फैशन डिज़ाइन, ब्यूटीशियन कोर्स, पर्सनलिटी डेवलपमेंट व कंप्यूटर कोर्स इत्यादि नए कोर्सों की सत्र घोषणा हुई, इस कार्यक्रम के लिए आईजीएल प्रबंधन सहित सभी विभागध्यक्षों ने प्रशिक्षित अभ्यर्थियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की है। इस अवसर पर वसुधैव सोसाइटी एनजीओ के अध्यक्ष डॉ प्रशांत सिंह, सचिव मीरा सिंह, कार्यक्रम अधिकारी राजीव चौहान, परियोजना प्रमुख संदीप यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!