February 15, 2026
IMG-20251227-WA0016.jpg


काशीपुर। शहर में शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहे मास्टर इंटरनेशनल स्कूल ने अपने प्रस्तावित सीनियर विंग स्कूल की 3D फोटो लॉन्च कर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह विद्यालय वर्ष 2013 में शहर के मध्य एक छोटे से स्कूल के रूप में शुरू हुआ था और आज अभिभावकों के प्रेम, विश्वास और सहयोग से निरंतर विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. गौरव गर्ग जी ने बताया कि नया सीनियर विंग स्कूल बांसखेड़ा अलीगंज रोड (बांसखेड़ा खुर्द) में बनाया जा रहा है। पिछले 12 वर्षों से यह विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जाना जाता रहा है, जहाँ पढ़ाई के साथ-साथ खेल, व्यवहार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
विद्यालय प्रशासन के अनुसार शैक्षिक सत्र 2026-27 में नए परिसर में कक्षा 6 से 8 तक की कक्षाएँ प्रारंभ की जाएँगी। इसी वर्ष विद्यालय सीबीएसई से कक्षा 9 और 10 की मान्यता के लिए आवेदन भी करेगा। आने वाले समय में काशीपुर वासियों को यहीं पर कक्षा 9, 10 तथा 11-12 तक की शिक्षा की सुविधा उपलब्ध होगी।
नया विद्यालय लगभग 100 एकड़ भूमि में निर्मित किया जा रहा है। यह तीन मंजिला अत्याधुनिक भवन होगा, जिसमें सभी कक्षाएँ वातानुकूलित होंगी। विद्यार्थियों के लिए फुल वाई-फाई युक्त कंप्यूटर लैब, विज्ञान प्रयोगशालाएँ, ईआरपी सपोर्ट, एडुनेक्स्ट, डिस्कवरी साइंस जैसी आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी।
खेल सुविधाओं की बात करें तो विद्यालय में वेदर-फुल स्विमिंग पूल, बैडमिंटन कोर्ट, क्रिकेट कोर्ट, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल कोर्ट सहित कई खेल गतिविधियाँ होंगी, जिससे बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास सुनिश्चित किया जा सके।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि वे विद्यालय आकर नए सीनियर विंग की योजना और 3D प्रस्तुति को देखें और अपने प्रेम, सहयोग एवं आशीर्वाद से विद्यालय को आगे बढ़ने में सहयोग दें। विद्यालय ने यह भी बताया कि अब विद्यालय दो शाखाओं में संचालित होगा—

  • जूनियर विंग: रेलवे स्टेशन के सामने, शहर के मध्य स्थित
  • सीनियर विंग: अतिशीघ्र बनने वाला नया परिसर, बांसखेड़ा खुर्द में स्थित
    विद्यालय ने भरोसा दिलाया कि वह बच्चों के सर्वांगीण विकास, सुरक्षित वातावरण, अनुशासन और सुनियोजित पाठ्यक्रम के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। अभिभावकों के निरंतर विश्वास के साथ मास्टर इंटरनेशनल स्कूल आने वाले समय में शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छुएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *