February 15, 2026
Screenshot_20251230_143852_Chrome.jpg

काशीपुर। आईटीआई कोतवाली पुलिस ने लाखों की संख्या मे नशीले इंजेक्शन, कैप्सूल व नशीली दवाईयों का जखीरा बरामद किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देशानुसार नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक काशीपुर स्वप्न किशोर सिंह व क्षेत्राधिकारी काशीपुर दीपक कुमार के दिशा निर्देशन मे व प्रभारी कोतवाली आईटीआई उपनिरीक्षक कुन्दन रौतेला के नेतृत्व एवं वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दढ़ियाल फ्लाई ओवर के पास बाजपुर रोड नेशनल हाईवे के किनारे पुराल के नीचे प्लास्टिक की काली पन्नी के नीचे छिपाकर रखी गयी गत्ते की 17 पेटियो में जिनमे से 5 अलग-अलग भूरे रंग की गत्ते की पेटियों के अन्दर NRx Buprenorphine Injection IP 0.3 mg/ml, B.I. NORPHINE, 2.0 ml Ampoule के 12250 इंजेक्शन तथा 3 गत्ते की पेटी के अन्दर Spasmo Capsules 49,920, 3 गत्ते की पेटी के अन्दर SPASMORE Capsules 64560, 3 गत्ते की पेटी के अन्दर,PROXIOHM-SPAS Capsules 51360 व 3 गत्ते की पेटी के अन्दर OHMS ALPHA 0.5 Tablets 1,74,000 बरामदगी के आधार पर धारा 8/22 NDPS ACT के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। बरामद उपरोक्त माल के सम्बन्ध में अज्ञात अभियुक्तों के बारे में गहनता से जाँच की जा रही है। माल को न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। बरामदा माल की बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 40 लाख रुपये बताई जा रही है।‌ पुलिस टीम में कुन्दन सिह रौतेला प्रभारी कोतवाली आईटीआई,
नीरज कुमार वरिष्ठ औषधि निरीक्षक रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर, शुभम कोटनाला औषधि निरीक्षक रुद्रपुर , उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार चौकी प्रभारी पैगा, उपनिरीक्षक प्रकाश सिंह बिष्ट, हेड कांस्टेबल शेखर बनकोटि, कांस्टेबल दीपक प्रसाद, दिनेश तिवारी, दीपक जोशी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *