February 15, 2026
IMG-20251230-WA0009.jpg

काशीपुर। कोतवाली आईटीआई पुलिस ने आधुनिक तकनीक का उपयोग कर गुम हुए 10 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल बाजार कीमत लगभग 2.30 लाख रुपये है। कोतवाली आईटीआई में तैनात कांस्टेबल मुरली पांडे ने गुम हुए मोबाइलों का डाटा सीईआईआर पोर्टल पर अपलोड कर निरंतर निगरानी रखी। तकनीकी सर्विलांस की मदद से पुलिस ने एक-एक कर कुल 10 स्मार्टफोन बरामद कर लिए। मंगलवार को पुलिस ने सभी मोबाइल स्वामियों को कोतवाली बुलाकर उनके मोबाइल उनके सुपुर्द किए। अपने मोबाइल वापस पाकर रोहित कुमार, तुलिका सिंह, कुलदीप, मदन, बबली, मनप्रीत सिंह, मुख्तार अली, मयंक, अनिल कुमार, नवीन गुसाईं के चेहरों पर मुस्कान लौटी। पुलिस ने अपील की है कि यदि आपका मोबाइल खो जाता है, तो तत्काल उसकी सूचना नजदीकी थाने में दें और सीईआईआर पोर्टल पर अपना आईएमईआई नंबर ब्लॉक करवाएं, ताकि उसे ट्रैक किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *