



काशीपुर:आज भारत के साथ-साथ दुनियाभर में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनुपम शर्मा ने सभी प्रदेशवासियों, क्षेत्रवासियों और काशीपुर वासियों को नव वर्ष 2026 की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आशा करता हूं यह वर्ष आपके जीवन में नव उमंग, नव उल्लास और खुशियां लेकर आए।
साथ ही उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नव वर्ष 2026 की शुभकामनाएं देते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर गांव-गांव और शहर-शहर जनता से संवाद बढ़ाएं तथा गरीबों, किसानों, मजदूरों, युवाओं और महिलाओं के अधिकारों के लिए मजबूती से आवाज उठाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की असली ताकत उसकी विचारधारा और जमीनी कार्यकर्ता हैं। नया वर्ष कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए संघर्ष, समर्पण और जनसेवा के संकल्प का वर्ष होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और सर्वधर्म समभाव की पक्षधर रही है।नव वर्ष सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए,इसी कामना के साथ कांग्रेस नेता अनुपम शर्मा ने सभी को नव वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
