February 15, 2026
Screenshot_20260103_162526_Gallery.jpg

काशीपुर। बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच कराए जाने एवं दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदेश भर में चल रहे विशाल जनाक्रोश आंदोलन के क्रम में काशीपुर में भी महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना-प्रदर्शन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। उपजिलाधिकारी परिसर में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनुपम शर्मा एवं महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती अलका पाल के नेतृत्व में आयोजित धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए न्याय की मांग उठाई।धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनुपम शर्मा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार इस मामले में सच्चाई सामने लाने के बजाय आरोपियों को बचाने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की मंशा साफ नहीं है, इसी कारण आज तक इस जघन्य हत्याकांड के सभी दोषियों को कठोर सजा नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने शीघ्र ही सीबीआई जांच की घोषणा नहीं की तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा न्याय मिलने तक यह संघर्ष जारी रहेगा। महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती अलका पाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरू से ही इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग कर रही है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक मामले की सीबीआई जांच नहीं होती और दोषियों को कड़ी सजा नहीं मिलती, तब तक कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। पूर्व अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने इसे न्याय की लड़ाई बताते हुए कहा कि यह आंदोलन अंकिता भंडारी के साथ-साथ प्रदेश की हर बेटी की सुरक्षा और सम्मान के लिए है। उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच, दोषियों को कड़ी सजा और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एडवोकेट मनोज जोशी, महेन्द्र बेदी, शिवम शर्मा, अब्दुल कादिर, राकेश यादव, ब्रह्मापाल, उमेश जोशी, संजय चतुर्वेदी, तौकीर अंसारी, सरफराज, गौरव चौधरी, सुरेंद्र सागर, वसीम, शीतल, मंसूर अली मंसूरी, डॉ. करण सिंह पाल, अमित गांधी, संजीव कुमार शर्मा, सारिम सैफी, रियासत प्रधान, एडवोकेट शुभम उपाध्याय, कुलदीप सिंह ऐरी, कृष्ण कुमार, सुखप्रीत सिंह, अनीस अंसारी, मोहम्मद आरिफ सैफी, असलम एडवोकेट, अजीता शर्मा, तनुजा, त्रिलोक सिंह अधिकारी, इदरीश अंसारी, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, रोशनी बेगम, अजीज कुरैशी, राकेश भगत, सरित चतुर्वेदी, टीका सिंह सैनी, सोनू नामधारी, अब्दुल समद, जफर मुन्ना, मोहम्मद उस्मान, मतलूब हुसैन, सुशील भटनागर, इंदर सेठी, अशोक नेहरू व डॉ. रमेश कश्यप समेत तमाम कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *