काशीपुर। अंकिता भंडारी हत्याकांड में आज भाजपा महिला मोर्चा समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। हाथों में तख्तियां लिए नारेबाजी करते भाजपाई यहा़ महाराणा प्रताप चौक पर एकत्र हुए और कांग्रेस के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और कांग्रेस का पुतला दहन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी राजनीति चमकाने के लिए अंकिता भंडारी प्रकरण का सहारा ले रही है। कांग्रेस सत्ता पे काबिज होने के लिए एक बहन अंकिता, जो अब इस दुनिया में नहीं उसका सहारा लेकर ओछी राजनीति कर सूबे का माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रही है। भाजपा किसी सूरत में ऐसा नहीं होने देगी।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने साफ शब्दों में कहा कि कांग्रेस पार्टी अंकिता के नाम पर लगातार ओछी राजनीति कर रही है जो न केवल निंदनीय है बल्कि अंकिता की स्मृति का अपमान भी है। भाजपाइयों ने चेतावनी दी कि बेटियों के सम्मान के साथ खिलवाड़ और न्याय प्रक्रिया पर राजनीति कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर दीपक बाली, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, खिलेन्द्र चौधरी, सृष्टि आहूजा बंसल, प्रिंयका अग्रवाल, मानवेंद्र मानस, आकांक्षा ठाकुर, कल्पना राणा, गुरविंदर सिंह चण्डोक, सुशील शर्मा, सीमा टंडन, निशा, अनिता काम्बोज, मुकेश चावला, सुरेश सैनी, वैशाली गुप्ता, प्रियंका मिश्रा, चित्रा चौहान, संगीता चौधरी, पूजा शर्मा, मीना, मनोज मनराल, ब्रिजेश पाल, विजय बॉबी आदि मौजूद रहे।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
