February 15, 2026
Screenshot_20260104_230604_WhatsAppBusiness.jpg

काशीपुर।श्री कायस्थ सभा काशीपुर भवन में आयोजित श्री चित्रगुप्त पूजन एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, युवा, महिलाएं एवं गणमान्य कायस्थजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा एवं महापौर दीपक बाली के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत भगवान श्री चित्रगुप्त के पूजन-अर्चन के साथ हुआ। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाने के उपरांत मंचासीन अतिथियों ने सभा भवन में नवनिर्मित द्वार एवं आगंतुकों हेतु बेहतर जल की व्यवस्था के लिए स्थापित सबमर्सिबल के लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया । सभी अतिथियों ने अपने संबोधन में कायस्थ समाज की एकता, शिक्षा एवं संगठनात्मक मजबूती पर प्रकाश डालते हुए श्री कायस्थ सभा के सामाजिक योगदान की सराहना की ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था संरक्षक डॉ. सतान्शु माथुर ने की। इस अवसर पर संस्था संरक्षक सुनीत माथुर एवं काशीपुर ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के अध्यक्ष अभिताभ सक्सेना एडवोकेट ने अपने स्वागत संबोधन में सभी मंचासीन अतिथियों एवं आगंतुकों का कार्यक्रम में प्रतिभाग किए जाने हेतु आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी समाजहित में शिक्षा, युवाओं की भागीदारी, सामाजिक सहयोग तथा संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेगी जिसके लिए श्री चित्रगुप्त छात्रवृत्ति योजना , श्री चित्रगुप्त कन्यादान योजना जैसी अन्य कई योजनाओं हेतु कार्य किए जाने हेतु सभा प्रतिबद्ध है ।साथ ही सभा सर्वसमाज के हित में सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किसी गैर सरकारी संगठन के सहयोग से योजना सेवा अभियान का हिस्सा बनने पर विचार कर रही है ।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने सराहा। अंत में सभा की ओर से सभी अतिथियों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्था सचिव श्री राजेश कुमार सक्सेना एवं उपसचिव अरविंद सक्सेना बंटी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया ।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष प्रदीप सक्सेना, कोषाध्यक्ष किशन अवतार सक्सेना, आय-व्यय निरीक्षक ज्ञानेंद्र सक्सेना, विधि अधिकारी अपूर्व चित्रांश एडवोकेट, कार्यकारिणी सदस्य आशीष भटनागर, अमोल श्रीवास्तव, अनिल सक्सेना, अनूप सक्सेना, राजेश चंद्र सक्सेना संरक्षक सुशील सक्सेना ,अशोक सक्सेना ,मुकेश सक्सेना एडवोकेट, शिवप्रकाश सक्सेना ,देवेंद्र कुमार सक्सेना ,कांति सक्सेना ,गीता सक्सेना ,आनंद सक्सेना महिला संयोजक कामिनी श्रीवास्तव ,कविता सक्सेना , सुनीता चक्रपाणि, सरिता सक्सेना ,नूपुर सक्सेना ,सुनीता सक्सेना आदि सहित अन्य संयोजकगण एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *