काशीपुर। उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं बाजपुर विधायक यशपाल आर्य के जन्मदिन पर वृहस्पतिवार को कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र बेदी ने हल्द्वानी स्थित नेता प्रतिपक्ष श्री आर्य के आवास पर समर्थकों के साथ पहुंचकर उनको केक खिलाकर व माल्यार्पण कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान महेन्द्र बेदी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष श्री आर्य विकास की सोच रखते हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 में जब से यशपाल आर्य बाजपुर के विधायक बने हैं, उन्होंने विकास की नई इबारत लिखी है। उनके विधायक कार्यकाल में बाजपुर विधानसभा में सबसे ज्यादा विकास कार्य हुआ है। ईश्वर से प्रार्थना है कि श्री सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों और जनसेवा व सामाजिक न्याय के पथ पर चलते हुए इसी ऊर्जा व समर्पण के साथ प्रदेश की सेवा करते रहें। उनका जीवन निरंतर सफलता, सम्मान और प्रेरणा से परिपूर्ण रहे।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
