February 15, 2026
Screenshot_20260111_193447_WhatsApp.jpg

वसुधैब कुटुम्बकम् काशीपुर के अनुरोध पर 36वां नेत्रदान संपन्न

दिनांक 11 जनवरी को रॉयल सिटी, जसपुर खुर्द निवासी श्री मति बृजबाला चावला जी के देहावसान के पश्चात उनके सुपुत्र श्री गगन चावला जी, पुत्र वधु मेघा चावला जी एवम देवर श्री राजेन्द्र चावला जी ने नेत्रदान की सहमति प्रदान कर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

माता जी की आंखें अब दो नेत्रहीन व्यक्तियों के जीवन में नई रोशनी बनकर उजाला फैलाएंगी।
चावला परिवार के अनुरोध पर वसुधैव कुटुंबकम् काशीपुर के देखरेख में माता जी का नेत्रदान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जो प
चावला परिवार के महान व्यक्तित्व का अद्भुत प्रतीक है।

वसुधैव कुटुम्बकम् काशीपुर के संस्थापक सदस्य अजय अग्रवाल जी ने बताया कि सनातन समाज में महर्षि दधीचि, राजा शिवि जैसे महान दानी हुए जिन्होंने जनहित में अपनो अंगों का दान किया। उन्होंने बताया कि बहुत से लोग सोचते हैं कि नेत्रदान के दौरान पूरी आंख निकाल दी जाती है, जिससे आंख का सॉकेट खाली रहता है, जो सच नहीं है। सामान्यतः केवल कॉर्निया जो आंख की सबसे बाहरी परत होती है, जो आसानी से निकाली जाती है व नेत्रदान करने से किसी प्रकार का देह भंग नही होता है।
कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल जी ने बताया कि नेत्रदान करवाने के लिए वसुधैब कुटुम्बकम् के नेत्रदान सहायता हेतु (24×7)
98370 80678 या 9548799947 पर किसी भी समय संपर्क किया जा सकता है। वसुधैव कुटुंबकम् काशीपुर के तत्वाधान में सम्पन्न इस महान कार्य के प्रति कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, संस्थापक सदस्य अजय अग्रवाल, दीपक मित्तल, व नेत्रदान प्रकल्प संयोजक सीए सचिन अग्रवाल ने परिवार का आभार व्यक्त किया और परम पिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की चिर शांति की प्रार्थना की तथा क्षेत्र वासियों से मरणोपरांत नेत्रदान कराने में सहयोग का आह्वान किया।
चावला परिवार द्वारा किये गये नेत्रदान मे नगर के समाजसेवी श्री राजकुमार सेठी जी का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *