हल्द्वानी। काशीपुर के रहने वाले एक किसान ने प्रॉपर्टी में नुकसान से परेशान होकर यहां खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना को किसान ने गौलापार, हल्द्वानी के एक होटल में पत्नी और बच्चे के सामने अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक शनिवार रात करीब ढाई बजे काशीपुर के आईटीआई थानांतर्गत ग्राम पैगा निवासी 40 वर्षीय किसान सुखवंत सिंह ने खुद को गोली से उड़ा दिया। घटना के दौरान यहां उसकी पत्नी और एक बच्चा भी मौजूद था। किसान ने सुसाइड से पहले फेसबुक लाइव कर दो दर्जन से अधिक लोगों पर वित्तीय धोखाधड़ी का आरोप लगाया। साथ ही उधमसिंह नगर पुलिस के अधिकारियों पर भी उसके शिकायती पत्र में कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।वीडियो में सुखवंत ने पुलिस पर पैसे लेकर दबाव बनाने की बात कही है। जानकारी के अनुसार सुखवंत सिंह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ होटल में ठहरा था और उनकी पत्नी परदीप कौर का डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना में पत्नी और बच्चे को भी छर्रे लगने की बात सामने आई है। मामले की पुलिस अभी जांच पड़ताल कर रही है। सुखवंत के परिजनों का आरोप है कि कुछ कथित प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा वित्तीय धोखाधड़ी करने के बाद से वह मानसिक रुप से परेशान चल रहा था। काठगोदाम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि घटना के कारणों की सही से जांच की जा रही है।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
