Screenshot_20260120_155214_WhatsApp.jpg

कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल ने मीनू शर्मा को समाजशास्त्र विषय “ग्रामीण महिलाओं पर औद्योगीकरण के प्रभाव का एक समाजशास्त्रीय अध्ययन” (काशीपुर ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्र के विशेष संदर्भ में) विषय पर पीएच.डी की उपाधि प्रदान की। मीनू शर्मा ने अपना शोध कार्य डॉ. वंदना सिंह (एसोसिएट प्रोफेसर) के निर्देशन में पूर्ण किया। इस उपलब्धि पर पंडित गोविंद बल्लभ पंत शिक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती विमला गुड़िया, प्रबंध समिति, प्राचार्य डॉ.कीर्ति पन्त,वरिष्ठ एसोसिएट प्रोफेसर डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय, समस्त चंद्रावती परिवार ने मीनू शर्मा को पीएच.डी की उपाधि प्राप्त करने की बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!