February 15, 2026
Screenshot_20260120_190450_WhatsApp.jpg

काशीपुर। नुक्कड़ नाटक मंडली के लोक कलाकारों ने तीसरे और चौथे दिन भी नगर के विभिन्न वार्डों में घूम घूम कर आम जनमानस को सफाई के प्रति सचेत किया। लोगों में नुक्कड़ नाटक के प्रति काफी रुझान देखा जा रहा हैऔर जिस क्षेत्र में भी यह कलाकार जा रहे हैं वहां लोग उत्सुकता के साथ इनकी बात को सुन रहे हैं। लोक कलाकार लोगों को वायु प्रदूषण, सूखे और गीले कूड़े को अलग अलग रखने, पॉलीथिन और प्लास्टिक का उपयोग न करने कूड़ा केवल कूड़ा गाड़ी में ही डालने और शहर को साफ स्वच्छ रखने के बारे में जागरूक कर रहे हैं। नुक्कड़ नाटक द्वारा लोगों को समझाया जा रहा है कि जब तक जनता सफाई के प्रति नगर निगम को सहयोग नहीं करेगी तब तक नगर निगम कितने भी प्रयास कर ले काशीपुर साफ स्वच्छ नहीं हो सकता। अपने-अपने वार्डों में वार्ड पार्षद भी नुक्कड़ नाटकों के आयोजन मे मदद कर रहे हैं।

दिन निकलते ही लोक कलाकारों की टीम वार्ड संख्या चार में पार्षद सीमा सागर व संघ कार्यालय वाली गली मे जा पहुंची। यहां के बाद वार्ड संख्या 5 में शंकरपुरी चौराहे पर उसके बाद वार्ड संख्या 6 में होली चौक हिम्मतपुर वार्ड सात में हर प्रताप नगर बहल्ला नदी की पुलिया के पास वार्ड संख्या आठ में पशु क्लिनिक खड़कपुर के पास नुक्कड़ नाटक आयोजित किए गए जहां अपने-अपने वार्ड में पार्षद सीमा सागर कदीर अहमद, पार्षद सतीश कुमार पार्षद अनूप सिंह पार्षद कुलदीप शर्मा सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल शाह , स्वास्थ्य एवं सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट , महापौर प्रतिनिधि चौ समरपाल सिंह , स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, अंशु सिंह आशीष सिंह रोहन गिरी भूप सैनी आयुष सिंह कौशल्या प्रवेश देवी अरविंद राव रेणु देवी आशा गोसाई सुनील कुमार गुंजन रवि कुमार सर्वेश शर्मा प्रदीप बिश्नोई रामदेव बिश्नोई सतीश कुमार पिंटू पुष्पक अमित कमलेश जोशी सरिता शर्मा आदि शामिल रहे। इसके अलावा वार्ड नंबर 9 में खड़कपुर देवीपुरा में अजय की दुकान के पास वार्ड संख्या 10 में साप्ताहिक बाजार के निकट दुर्गेश की दुकान के पास वार्ड 15 में सुभाष नगर में ताराचंद हल। वाई रोड पर वार्ड संख्या 16 में डॉक्टर बी सी जोशी के सामने वार्ड संख्या 17 में पंडित दीनदयाल पार्क आवास विकास में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए जा रहे हैं जहां पार्षद अंजना आर्य संदीप सिंह मोनू मनोज जग्गा पुष्कर बिष्ट भी अपने-अपने वार्डों की जनता के बीच मौजूद रहे। अनेक लोगों ने नुक्कड़ नाटकों की सराहना की। समाचार लिखे जाने तक नुक्कड़ नाटको का मंचन जारी था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *