February 15, 2026
Screenshot_20260121_174015_WhatsApp.jpg

काशीपुर। काशीपुर डेवलपमेंट फोरम (KDF) की आर्चरी टीम ने मुख्यमंत्री चैंपियन ट्रॉफी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जनपद ऊधमसिंह नगर का नाम रोशन किया। यह प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता दिनांक 19, 20 एवं 21 जनवरी को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में आयोजित की गई, जिसमें उत्तराखंड के समस्त जनपदों की टीमों ने भाग लिया।
इस रोमांचक तीरंदाजी प्रतियोगिता में KDF आर्चरी टीम के खिलाड़ियों ने उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त कीं—
• अंडर-14 श्रेणी (टीम इवेंट) में रजत पदक
टीम सदस्य: अंश हरबोला, रुद्र प्रताप, सात्विक शर्मा एवं देव मियां
• 30 मीटर व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक
खिलाड़ी: अंश हरबोला
• 20 मीटर व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक
खिलाड़ी: रुद्र प्रताप

इन सभी खिलाड़ियों ने यह सफलता कोच श्री हेमचंद्र हरबोला के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण में प्राप्त की।

आज दिनांक 21 जनवरी को KDF पार्क, काशीपुर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पदक विजेता खिलाड़ियों को उनके परिवारजनों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर KDF के अध्यक्ष श्री राजीव घई ने सभी खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

श्री घई ने कहा कि KDF भविष्य में भी खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। उन्होंने कोच श्री हेमचंद्र हरबोला के योगदान की भी सराहना की और कहा कि ऐसे समर्पित प्रशिक्षकों के कारण ही क्षेत्र के खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना पा रहे हैं।

KDF परिवार ने सभी खिलाड़ियों को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *