जसपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. यूनुस चौधरी ने दिल्ली में भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर वासित अली, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट से अलग-अलग भेंटकर प्रदेश के राजनीतिक विषयों पर चर्चा की। उन्होंने नये अध्यक्ष को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड के मसलों पर वार्ता की। उनके साथ आसिफ चौधरी भी उपस्थित रहे।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
