February 15, 2026
IMG-20260122-WA0047.jpg

काशीपुर। जागृति पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्या बबीता पंत द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई।

इस अवसर पर विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने बसंत पंचमी के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कक्षा 1 से आरोही, फिज़ा, हर्षित, शुभांकर और जयदीप ने सरल शब्दों में बसंत पंचमी के बारे में जानकारी दी।

कक्षा 2 से आदि, कक्षा 7 से समृद्धि और सोनी, जबकि कक्षा 8 से अनुष्का ने आत्मविश्वास के साथ अपने विचार रखे, जिसे उपस्थित सभी लोगों ने सराहा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक कौशल किशोर पंत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह पर्व ज्ञान, विद्या और सकारात्मक सोच का प्रतीक है तथा विद्यार्थियों को शिक्षा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

वहीं विद्यालय की शिक्षिका जया मैम ने भी विद्यार्थियों को बसंत पंचमी के सांस्कृतिक और शैक्षिक महत्व के बारे में बताया तथा बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों की प्रशंसा की।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की गई और आयोजन को सफल बताया गया। अंततः विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं विद्यालय स्टाफ को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *