





उत्तराखंड हंड्रेड क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा ट्रायल प्रक्रिया के तहत उत्तराखंड की टीम का चयन किया गया। चयनित टीम 22 से 24 जनवरी 2026 तक बागपत में आयोजित होने वाली 100 क्रिकेट एसोसिएशन (इंडिया) की राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेगी।
इस चयन प्रक्रिया में ओरिसन स्कूल (स्कोलास्टिका), कुंडेश्वरी, काशीपुर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विशेष पहचान बनाई। विद्यालय के
कृष (कक्षा 8), दक्ष (कक्षा 8) एवं गुरविंदर (कक्षा 7)
का उत्तराखंड टीम में चयन हुआ है। कम उम्र में राज्य स्तर पर चयन होना उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
ट्रायल में ओरिसन स्कूल (स्कोलास्टिका), ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल, श्री साईं पब्लिक स्कूल, गुरु नानक इंटर कॉलेज, इक ओंकार ग्लोबल अकैडमी, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जैतपुर घोसी, सीईसी स्कूल सहित अनेक विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
टीम का चयन चयन समिति के सदस्यों
अजय कुमार चहल, एन.एस. बिष्ट, जगदीश उपाध्याय, राजेश जोशी एवं सुरजीत सिंह द्वारा किया गया।
15 सदस्यीय चयनित टीम को इनसाइड कवरेज के संपादक कैलाश चौधरी, कुंडेश्वरी की डॉ. ममता भारद्वाज एवं ग्राम प्रधान यश चौधरी ने शुभकामनाएं देकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए विदा किया।
इस अवसर पर ओरिसन स्कूल (स्कोलास्टिका) की मेंटोर श्रीमती उमा वात्सल्य, मैनेजिंग डायरेक्टर श्री नितिन वात्सल्य तथा प्रधानाचार्य/निदेशक डॉ. आर.एस. तिवारी ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय हमेशा से खेलों के प्रति समर्पित रहा है और विद्यार्थियों को हर संभव सहयोग प्रदान करता रहेगा। विद्यालय के सभी शिक्षकों ने भी खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें आगे और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
