February 15, 2026
Screenshot_20231003_181429_Samsung-Internet.jpg

काशीपुर। ग्राम बांसखेड़ा कला से महिला व गिन्नीखेड़ा से युवती लापता हो गई। ग्राम बांसखेड़ा कला निवासी एक युवक ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि उसकी 21 वर्षीय पत्नी बीती 7 जनवरी की सुबह घर से बिना कुछ बताए कहीं चली गई। वहीं ग्राम गिन्नीखेड़ा निवासी एक व्यक्ति ने भी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 20 वर्षीय पुत्री बीती 9 जनवरी की रात लगभग 12 बजे घर से कहीं चली गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *