


काशीपुर श्रीराम संस्थान में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान के अध्यक्ष श्री रवींद्र कुमार जीे, कोषाध्यक्ष श्रीमती कमलेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्री अभिनव अग्रवाल, सचिव श्री अर्पित अग्रवाल निदेशक प्रो0 (डॉ0) योगराज सिंह एवं प्राचार्य डॉ0 एस0 एस0 कुशवाहा द्वारा ध्वजारोहण कर किया। इस अवसर पर संस्थान के छात्र- छात्राओं ने देशभक्ति के गीतों पर रंगा-रंग प्रस्तुति प्रदान कर देश के प्रति समर्पण का भावना को प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर संस्थान के संस्थान के अध्यक्ष श्री रवींद्र कुमार जीे ने उपस्थित छात्र-छात्राओं, प्रवक्ता गणों एवं समस्त देशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की उन्होंने उपस्थित सभी श्रोताओं को गणत्रंत्र राष्ट्र की महत्ता को बताते हुए इसे प्राप्त करने में हुए संघर्षाे को साझा किया।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो0 (डॉ0) योगराज सिंह ने उपस्थित छात्र-छात्राओं, प्रवक्ता गणों एवं समस्त देशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की उन्होंने कहा कि
एक गणतंत्र राष्ट्र बनाने के लिए हमारे देश के वीरों को किस तरह की कठनाइयों से गुजरना पड़ा इसे शब्दों में बयान करना मुश्किल है।
संस्थान के प्राचार्य डॉ0 एस0 एस0 कुशवाहा नेे सभी श्रोताओं के साथ भारत को गणत्रंत्ता प्राप्ति के सभी माध्यमों को साझा किया उन्होंने कहा कि आगे बढने के लिए हमें सकारात्मक सोच रखनी चाहिए।
इस अवसर पर संस्थान क अध्यक्ष के श्री रवींद्र कुमार, उपाध्यक्ष श्री अभिनव अग्रवाल, श्रीमती कमलेश अग्रवाल, सचिव श्री अर्पित अग्रवाल, निदेशक प्रो0 (डॉ0) योगराज सिंह, प्राचार्य डॉ0 एस0 एस0 कुशवाहा समस्त प्रवक्ता गण व छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
