February 15, 2026
Screenshot_20260127_184756_WhatsApp.jpg

लिटिल एंजल एकेडमी स्कूल की प्रधानाचार्या अर्चना लोहनी ने क्लीन एंड ग्रीन फाउंडेशन संस्था को किया सम्मानित

काशीपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर लिटिल एंजेल एकेडमी स्कूल कुंडेश्वरी की प्रधानाचार्य अर्चना लोहनी द्वारा काशीपुर क्लीन एंड ग्रीन फाउंडेशन काशीपुर के अध्यक्ष सर्वेश को पर्यावरण संरक्षण के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर क्लीन एंड ग्रीन फाउंडेशन काशीपुर के अध्यक्ष सर्वेश बंसल ने गणतंत्र दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हर साल 26 जनवरी को देश में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। यह दिन 26 जनवरी उन्नीस सौ पचास को भारत के संविधान को अपनाने और देश के गणतंत्र होने का प्रतीक है। अगर आसान शब्दों में कहा जाए तो 26 जनवरी उन्नीस सौ पचास के दिन जब संविधान लागू हुआ था तो हर देशवासी को नई पहचान और लोकतांत्रिक मूल्य मिले थे। पर्यावरण संरक्षण के संबंध में उन्होंने कहा कि इसका मकसद धरती, हवा, पानी, वनों और वन्यजीवों को प्रदूषण मुक्त रखकर उनकी सुरक्षा करना है। यह हमारे अस्तित्व के लिए आवश्यक है क्योंकि स्वस्थ पर्यावरण ही स्वस्थ जीवन का आधार है। वृक्षारोपण, प्लास्टिक का कम उपयोग, जल संरक्षण, और रीसायकल ही इसके मुख्य उपाय हैं।
बताया कि पेड़-पौधे हवा को साफ करते हैं और धरती को ठंडा रखते हैं। प्लास्टिक का उपयोग न करने से भूमि और नदियां सुरक्षित रहती हैं। के लिए एक आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरी-भरी पृथ्वी को बचाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने लिटिल एंजेल स्कूल की प्रधानाचार्य अर्चना लोहनी की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर क्लीन एंड ग्रीन फाउंडेशन काशीपुर के सदस्यगण व लिटिल एंजेल स्कूल के टीचर्स, अभिभावक और बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *