February 15, 2026
IMG-20260129-WA0004.jpg

काशीपुर। काशीपुर विधानसभा क्षेत्रांतर्गत बांसखेड़ा राजकीय इंटर कॉलेज में आज ‘जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री त्रिलोक सिंह चीमा ने जन समस्याएं सुनकर उनका समाधान सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया। कुछ समस्याओं का त्वरित समाधान भी किया गया। इस दौरान स्वयं सहायता समूह की बहनों को चेक भी वितरित किए गए।
इस अवसर पर प्रदेश दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, सीडीओ देवेश शासनी, तहसीलदार पंकज चंदोला, भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजेश पाल, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती चंद्रप्रभा, विजय कुमार बॉबी, विभिन्न विभागों से आए अधिकारी गण, प्रधान संघ अध्यक्ष जसपाल सिंह जस्सी एवं बड़ी संख्या में न्याय पंचायत के ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *