February 15, 2026
Screenshot_20260201_204001_WhatsApp.jpg

काशीपुर। नगर निगम क्षेत्र में बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से श्याम मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल, मौहल्ला कानूनगोयान काशीपुर के द्वारा विद्यालय परिसर में निशुल्क बाल रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन श्री कृष्णा हॉस्पिटल निकट चामुण्डा मन्दिर गिरीताल, काशीपुर के डाॅयरेक्टर डाॉ. मयंक अग्रवाल एवं उनकी समस्त टीम के सहयोग से किया गया।
निशुल्क बाल रोग चिकित्सा शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि अन्तर्राष्ट्रीय एथलीट डाॅ. विजेन्द्र चौधरी, विशिष्ट अतिथि चन्द्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय, काशीपुर की उपप्राचार्या श्रीमती दीपिका गुङिया आत्रेय, ब्राह्मण सभा काशीपुर के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शर्मा, समाजसेवी केशव सिंह, विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती शालिनी शर्मा एवं उपस्थित चिकित्सकगण के द्वारा माता सरस्वती एवं विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय पं. श्यामलाल शर्मा एवं स्वर्गीय श्रीमती श्यामो देवी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। निशुल्क बाल रोग चिकित्सा शिविर में विद्यालय के विद्यार्थियों , अभिभावकगण एवं आम जनमानस ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। निशुल्क बाल रोग चिकित्सा शिविर में श्री कृष्णा हॉस्पिटल से वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. सारिका भदौरिया एवं उनकी टीम द्वारा निशुल्क सामान्य चैकअप एवं निशुल्क दवाईयों का वितरण किया गया।
निशुल्क बाल रोग चिकित्सा शिविर में श्री कृष्णा हॉस्पिटल काशीपुर की समस्त टीम एवं काशीपुर क्लीन एंड ग्रीन फाउंडेशन की समस्त टीम , समाजसेवी केशव सिंह श्री कृष्णा हॉस्पिटल के मार्केटिंग मैनेजर ज्ञान कालरा एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय खरमासा, काशीपुर के प्रधानाध्यापक अमित कुमार शर्मा, तेजस्व गौड़ , कर्तव्य गौड़, राजकुमार यादव , पूर्व पार्षद कविता यादव , वर्मा कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट के डाॅयरेक्टर एडवोकेट तरूण वर्मा, मनोज शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *