February 15, 2026
Screenshot_20231003_181429_Samsung-Internet.jpg


काशीपुर। काशीपुर डेवलपमेंट फोरम (केडीएफ) अध्यक्ष राजीव घई ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किया गया बजट एक संतुलित, संवेदनशील एवं दूरदर्शी बजट है, जो देश के साथ-साथ उत्तराखंड राज्य के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि इस बजट में पर्यटन को प्राथमिकता देते हुए नई योजनाओं की शुरुआत की गई है, जिससे देवभूमि उत्तराखंड में पर्यटन गतिविधियों को व्यापक प्रोत्साहन मिलेगा। विशेष रूप से मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने की घोषणाओं से उत्तराखंड को दीर्घकालीन लाभ अवश्य मिलेगा, क्योंकि राज्य में प्राकृतिक वातावरण के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। बजट में मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेक्सटाइल सेक्टर को प्रोत्साहित करने की योजनाओं से उत्तराखंड के उद्योगपतियों एवं निवेशकों को बड़ा लाभ होगा। इससे राज्य में नए उद्योगों की स्थापना, रोजगार सृजन एवं आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी। लगभग 5.68 लाख करोड़ रुपये के डिफेंस बजट से जहां राष्ट्रीय सुरक्षा सुदृढ़ होगी, वहीं इससे जुड़ी सहायक इकाइयों एवं रोजगार के अवसरों का लाभ भी राज्यों को मिलेगा। इसके साथ ही इनकम टैक्स प्रणाली को सरल बनाए जाने से मध्यम वर्ग को राहत मिलेगी और उपभोग क्षमता में वृद्धि होगी।
राजीव घई ने कहा कि बजट में कैपेक्स के माध्यम से 12 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में प्रस्तावित है, जिससे सड़क, रेल, लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक ढांचे को मजबूती मिलेगी। इसका प्रत्यक्ष लाभ उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य को मिलेगा। इसके अतिरिक्त नए ट्रेनिंग सेंटर एवं स्किल डेवलपमेंट योजनाओं की घोषणा से उत्तराखंड के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।
कुल मिलाकर यह बजट लॉन्ग टर्म विज़न के साथ प्रस्तुत किया गया है, जिससे आने वाले वर्षों में उत्तराखंड को आर्थिक, औद्योगिक एवं सामाजिक स्तर पर व्यापक लाभ होगा।
यह बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है, जिसमें उत्तराखंड की भूमिका और संभावनाएं और अधिक सशक्त होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *