



काशीपुर। शहर में पारंपरिक कुमाऊंनी होली की बैठकें आयोजित होने लगी हैं। इनमें बड़ी संख्या में लोग जुट रहे हैं। शनिवार देर सायं रामनगर रोड पर बैंक कॉलोनी स्थित मोहित उपाध्याय के आवास पर बैठकी होली आयोजन किया गया, जिसमें काशीपुर, रुद्रपुर, रामनगर, हल्द्वानी, हरिद्वार, नैनीताल व दिल्ली से आए कलाकारों द्वारा शानदार होली गायन प्रस्तुत किया गया। बैठक की शुरुआत भोला दत्त पांडेय द्वारा माँ सरस्वती एवं श्री गणेश वंदना से की गई। उन्होंने गाइये गणपति जग वंदन, शंकर सुवन भवानी के नंदन प्रस्तुत किया। नैनीताल से आए होलियार प्रभात शाह गंगोला ने राग श्याम कल्याण में होली गायन किया। हल्द्वानी के हेमंत पंत ने नींद से जागो करजोर नयन, आज राधे रानी चली प्रस्तुत किया।
आयोजक मोहित उपाध्याय ने राग खमाज में अपने ही रंग में रंगा दे मौला, साहिब तू ही मोरा गरीब नवाज है पेश किया। बसंत बिष्ट ने रसिया में होली गायन किया। हरिद्वार से आए प्रकाश पांडेय ने होली गायन बैठी है, लिए गुलाल अब कैसे खुद को संभालू सुनाया। नैनीताल के पारस ने जयजयवंती राग में होली गायन किया। दिल्ली से पहुंची निधि जोशी ने राग भैरवी में प्रस्तुति दी। ज्योलिकोट के होलियार नरेश चमियाल ने भी राग भैरवी में होली गायन किया। बैठकी होली का समापन आज रविवार सुबह छह बजे राग भैरवी से किया गया और सभी को होली की शुभकामनाएं दी गईं। तबले पर संगत दिव्यांश उपाध्याय, बसंत बिष्ट, चित्रेश त्रिपाठी, अभिषेक तिवारी, कमल जोशी, गिरजेश तिवारी आदि ने की। बैठक में चंद्र मोहन भंडारी, डॉ. बीसी जोशी, डॉ. मुकेश पांडेय, पूरन बिष्ट, चक्रेश जैन, मोहन अग्रवाल, नीरज पंत, श्याम जोशी, शोभित गुड़िया, जीसी जोशी, योगेश जोशी, मनोज पंत, विकास उपाध्याय, संदीप पंत, दिनेश जोशी आदि मौजूद रहे।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
