February 15, 2026
Screenshot_20260211_164214_WhatsApp.jpg

काशीपुर। शिव भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए महापौर दीपक बाली ने आज अपनी ओर से एक और बस हरिद्वार के लिए भेजी है। उल्लेखनीय है कि महापौर ने अपनी ओर से शिव भक्तों से भरी दो बसों को गत दिवस झंडी दिखाकर हरिद्वार के लिए रवाना किया था।

हरिद्वार जाने वाले शिव भक्तों की संख्या को देखते हुए रोडवेज बसे कम पड़ रही है। गत दिवस भी यही हाल था और बस नहीं मिल पाने के कारण परेशान शिव भक्तों को महापौर दीपक बाली द्वारा गत वर्ष की भांति दो बसें अपनी ओर से उपलब्ध कराई गई थी जिससे परेशान कांवरियों को बहुत बड़ी राहत मिली थी। सभी शिव भक्तों को जलपान कराकर बसों को हरिद्वार रवाना कर दिया गया था। शिव भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए महापौर द्वारा आज एक और बस को रामलीला मैदान से हरिद्वार भेजा गया। भाजपा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुकेश चावला महापौर प्रतिनिधि चौधरी समरपाल सिंह राजकुमार गुंबर मनीष चावला मनोज बाटला श्वेता सिंह आदि ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *