Screenshot_20260211_155817_WhatsApp.jpg

जसपुर श्री साईं शिक्षण संस्थान महुआ डाबरा में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन मतदान जागरूकता अभियान चलाया गया बुधवार को स्वयंसेवियों ने ग्राम भगवनपुर पर पहुंचकर मतदान कितना आवश्यक है, वोट हमारी पहचान के उद्देश्य से रैली निकाली और ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक किया। स्वयंसेवियों ने घर-घर जाकर वोट मेरा अधिकार, वोट देना मेरा जन्मसिद्ध अधिकार, अपनी वोट की कीमत जैसे विषयों पर चर्चा की और लोगों को समझाया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर विनोद कुमार, कार्यक्रम अधिकारी संदीप कुमार, कौशल कुमार, डॉक्टर शैलेंद्र सिंह, नेहा, सुरभि, हिमानी, सिमरन, कशिश, कुमकुम, निहारिका ,नीतीश नाजिया मंशा दीक्षा नदीम प्रवीण आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!