काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती अलका पाल के नेतृत्व में आज तहसील पहुंचकर भारी नारेबाजी करते हुए तहसीलदार पंकज चंदोला के माध्यम से जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर को काशीपुर क्षेत्र की जनसमस्याओं के निवारण हेतु सात सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। सात सूत्रीय मांगों में महाराणा प्रताप चौक से हेमपुर गौशाला मोड़ तक बुरी तरह क्षतिग्रस्त नेशनल हाईवे को तत्काल ठीक कराये जाने, होली एवं रमजान के मद्देनजर बिजली, पानी की आपूर्ति एवं सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से कराये जाने, विगत दिनों जिले में एक नमाजी के साथ कुछ तथाकथित तत्वों के द्वारा मारपीट और अभद्रता की गयी, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ,भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए प्रशासन को सख्त निर्देश दिये जाने, अतिक्रमण के नाम पर ठेला एवं फुटपाथ के छोटे कामगारों का उत्पीड़न न होने देने,
नगर के अन्दरूनी हिस्सों में दुपहिया वाहनों की चैकिंग के नाम पर आम नागरिकों को परेशान न किये जाने, नगर निगम द्वारा कूड़ा व ट्रेड लाईसेन्स आदि के नाम पर उपभोक्ताओं को बेवजह जुर्माना/नोटिस का डर न दिखाये जाने तथा काश्तकारों को नैनीताल जनपद की तरह काशीपुर सहित उधमसिंहनगर में भी धान की फसल की बुवाई की अनुमति प्रदान किया जाना शामिल हैं। इस दौरान एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने कहा कि प्रदेश के अंदर धार्मिक उन्माद फैलाकर उत्तराखंड का माहौल खराब करने की कोशिश भाजपा संगठनों के द्वारा की जा रही है, जिसको कांग्रेस सहन नहीं करेगी। वहीं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरुण चौहान, एडवोकेट हरीश कुमार सिंह, विमल गुड़िया, संजय चतुर्वेदी, ब्रह्मपाल, एडवोकेट इंदर सिंह, एडवोकेट उमेश जोशी, सुशील भटनागर, जितेंद्र सरस्वती आदि ने भाजपा पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा के शासनकाल में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। मांगपत्र सौंपने के दौरान पूर्व अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, सुभाष पाल, इकबाल अदीब, एडवोकेट संदीप चतुर्वेदी, इंदर सिंह एडवोकेट इंद्र सेठी, डॉ. रमेश कश्यप, मंसूर अली मंसूरी, जफर मुन्ना, फिरोज हुसैन, पार्षद अब्दुल कादिर, राशिद फारूकी, शाह आलम, मोहम्मद आरिफ, साबिर हुसैन, संजीव शर्मा, रंजना गुप्ता, राजेश शर्मा एडवोकेट, देशबीर सिंह, डॉक्टर करण पाल, परम सिद्धू, मोहम्मद वसीम, मीणा आर्य, राकेश भगत, इलियास महागीर, एडवोकेट अनिल शर्मा, घनानंद शर्मा, रवि पपनै, प्रदीप सक्सेना एडवोकेट, सुरेंद्र कुमार बाठला एडवोकेट, महेंद्र लोहिया, गुल्लू महागीर, टीका सिंह सैनी, जमील अहमद, भगवान सिंह खालसा, एडवोकेट अक्षत मिड्ढा लल्ला भैय्या, तनुज खाती, राकेश यादव, सारिम सैफी आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800



