Screenshot_20260403_223320_WhatsApp

काशीपुर में चैती मेले के दौरान पकोड़ी की ठेली लगाने वाली महिला के साथ मारपीट के मामले में न्यायालय सिविल जज (जू.डि.) ने आरोपी सातों महिला बाउंसरों को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 अप्रैल 2026 को ग्राम धरमपुरा, टांडा (जिला रामपुर, यूपी) निवासी सुषमा पत्नी अनिल कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मेले में अस्थाई पकोड़ी की ठेली लगाती है। आरोप है कि सामान समेटते समय कुछ महिला बाउंसर वहां पहुंचीं और विवाद करने लगीं।
सुषमा के अनुसार समझाने का प्रयास करने पर 8-10 महिला बाउंसरों ने उसके साथ मारपीट की, बाल खींचे और गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना के दौरान उसका कान का आभूषण भी खो गया।
फिलहाल मामले में न्यायालय द्वारा सभी आरोपी महिला बाउंसरों को जमानत दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!