










जसपुर श्री साईं शिक्षण संस्थान में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में स्वयंसेवियों और अध्यापकगड ने महुआडबरा गांव में अंबेडकर पार्क में जाकर अंबेडकर जी की मूर्ति पर पुष्प अर्पण किए गए, छात्र-छात्राओं एवं एन एस एस स्वयंसेवियों ने अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, कशिश और दिव्या ने सामूहिक रूप से अंबेडकर जी की जीवन शैली पर अपने विचार प्रस्तुत किए और बताया कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती प्रत्येक वर्ष 14 अप्रैल को मनाई जाती है। कार्यक्रम अधिकारी संदीप कुमार ने भीमराव अंबेडकर जी की शिक्षा एवं उनके द्वारा किए गए संघर्षों पर प्रकाश डाला। इसके बाद रैली का आयोजन किया गया रैली श्री साईं शिक्षण संस्थान से अंबेडकर पार्क महुआडाबरा तक निकाली गई, इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन श्री राजकुमार सिंह ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों को पपुरस्कृत किया । इस अवसर पर निदेशक डॉक्टर अवनीश कुमार , प्राचार्य डॉक्टर विनोद कुमार, कार्यक्रम अधिकारी संदीप कुमार, कौशल कुमार, डॉक्टर शैलजा, नेहा दुबे, नदीम, फहीम आदि मौजूद रहे।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
