





काशीपुर। आज के समय में जहाँ सिर्फ पढ़ाई को ही सफलता का माध्यम माना जाता है, वहीं काशीपुर से एक ऐसी पहल सामने आई है, जो इस सोच को बदलने का काम कर रही है। “आने वाले 50 तारे”—उर्वशी दत्त बाली द्वारा शुरू की गई यह पहल अब एक नए मुकाम पर पहुँच चुकी है।
यह पहल विशेष रूप से अनाथ बच्चों को ध्यान में रखकर शुरू की गई है, जहाँ उन्हें सिर्फ शिक्षा ही नहीं, बल्कि विभिन्न कौशल (स्किल) भी सिखाए जा रहे हैं। उद्देश्य साफ है—उर्वशी दत्त बाली का कहना है,जब ये बच्चे स्कूल की पढ़ाई पूरी करके बाहर निकलें, तो इतनी सारी स्किल के साथ पूरे कॉन्फिडेंस से सड़क पर निकले किउनके पास केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि ऐसा हुनर भी हो, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपने पैरों पर मजबूती से खड़े हो सकें।
आज के समय में education alone is not enough, skills are the real power—इसी सोच के साथ उर्वशी दत्त बाली ने बच्चों को विभिन्न कार्य सिखवाए गए जैसे सिलाई सुधा राय इशिता द्वारा, बेकिंग ऑर्कफ रामनगर रोड,होटल सर्विस, फोटोग्राफी, इंग्लिश स्पीकिंग, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, हेयर ड्रेसिंग राशिद द्वारा, पार्लर,प्लंबिंग सुनील कुमार, बिजली का काम, और डिजिटल स्किल्स अल्बख्श मालिक शिफा मालिक ओर एनस जी द्वारा,जैसे बहुत सारी और ऐसी चीज,practical training करवा रही है। साथ ही उन्हें शांतनु चिकारा , जो 20 साल अमेरिका रहकर आए हैं, के द्वारा communication, confidence और पर भी काम करवा रही है, उनका कहना है हॉस्टल से शिक्षा प्राप्त करने के बाद, सभी जगह से सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे, और इन सभी क्लासों से वे न केवल काम करना सीखेंगे बल्कि खुद को दुनिया के सामने आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत भी कर सकेंगें।
इस पहल को अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिली हैं,University of Oxford, यूनाइटेड किंगडम (यूके)—जिसकी राजधानी London है— के डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन से जुड़े स्कॉलर एवं यश फाउंडेशन इंडिया के प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री तेजस डोंगरे इस पहल से जुड़ चुके हैं और बच्चों के विकास के लिए कार्य प्रारंभ कर दिया है। यह सहयोग इस बात का प्रमाण है कि छोटे शहरों से भी बड़े सपने निकल सकते हैं,यश फाउंडेशन इंडिया पिछले 14 वर्षों से ग्रामीण भारत में उच्च शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।
उर्वशी दत्त बाली, गुरुकुल फाउंडेशन ओर खंड शिक्षा अधिकारी श्री साहू के साथ इस सहयोग के माध्यम से तेजस और उनकी टीम को उत्तराखंड में कार्य करने तथा वहाँ के विद्यार्थियों के जीवन में सार्थक और सकारात्मक परिवर्तन लाने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हुआ है।कार्यक्रम द गुरुकुल फाउंडेशन स्कूल के 50 बच्चों द्वारा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के इन आने वाले 50 तारों के लिए, काशीपुर में ही किया जाएगा, जहाँ प्रत्येक माह विद्यार्थी और शिक्षक मिलकर बच्चों के समग्र विकास में योगदान देंगे।
साथ ही, नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय इंटर कॉलेज, पीरू मदारा के खंड शिक्षा अधिकारी श्री साहू एवं प्रधानाचार्य श्री ए के पांडे काशीपुर मेयर धर्मपत्नी उर्वशी दत्त बाली का, इस पहल में लगातार सक्रिय सहयोग देते हुए ,बच्चों के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनके प्रयासों से सरकारी विद्यालय के विद्यार्थियों को भी नए अवसरों से जुड़ने का मंच मिल रहा है।
गुरुकुल स्कूल के प्रबंधन—चेयरमैन डॉ. नीरज कपूर, डायरेक्टर डॉ. वसुधा कपूर और प्रधानाचार्या श्रीमती मीनल बधवार—भी इस पहल में हर माह सक्रिय सहयोग देते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम योगदान निभा रहे हैं। उनका मानना है कि समाज हमें जो देता है उस समाज को शिक्षा के माध्यम से वापस देना हम सभी की जिम्मेदारी है।
यह पहल केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक मजबूत संकल्प है। बच्चों को अवसर देने का, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का और उनके सपनों को साकार करने का, स्किल से संबंधित जितनी भी चीजों की जरूरत पड़ती है उनमें काशीपुर की जनता पूरी तरह उर्वशी दत्त बाली का साथ दे रही है ✨

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
