IMG-20260419-WA0007

काशीपुर गुरुकुल फाउंडेशन स्कूल – अर्ली इयर्स में 18 अप्रैल 2026 को संस्थापक दिवस के साथ इन्वेस्टिचर सेरेमनी उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। यह आयोजन संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय श्री प्रेम कपूर जी की स्मृति में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शोभा अध्यक्षा श्रीमती चम्पा कपूर जी, अध्यक्ष डॉ. नीरज कपूर जी, निदेशक डॉ. वसुधा कपूर जी, संयुक्त प्रबंध निदेशक सुश्री कामाक्षी कपूर जी, प्रधानाचार्या श्रीमती विभा तिवारी जी तथा स्कूल इंचार्ज श्रीमती सुरभि चौहान जी की गरिमामयी उपस्थिति से बढ़ी।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ, जिसके पश्चात कक्षा 3 के विद्यार्थियों द्वारा सुंदर गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया। प्री-नर्सरी से कक्षा 3 तक के विद्यार्थियों के लिए पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को सम्मानित किया गया।

इन्वेस्टिचर सेरेमनी के अंतर्गत कक्षा 3 के नव-निर्वाचित छात्र परिषद सदस्यों को बैज प्रदान किए गए तथा उन्होंने अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा की शपथ ली।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन, राष्ट्रगान तथा केक कटिंग समारोह के साथ हुआ।

यह आयोजन सभी उपस्थित जनों के लिए अत्यंत सार्थक एवं स्मरणीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!