Screenshot_20260510_171157_WhatsApp


काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के प्रांगण में विगत दिवस बीबीए, बीसीए, बीकॉम ऑनर्स, एमबीए ,एलएलबी एवं बीबीए एलएलबी के अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों का विदाई समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया । अपने वरिष्ठों के सम्मान में उनके कनिष्ठ साथियों द्वारा इस समारोह का सुंदर एवं आकर्षक आयोजन किया गया । उक्त जानकारी देते हुए संस्थान के यूजी विभाग की प्राचार्य डॉक्टर निमिषा अग्रवाल ने बताया कि इस भव्य विदाई समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की
उपप्राचार्य डॉक्टर दीपिका गुड़िया आत्रेय, संस्थान की एकेडमिक काउंसिल के सदस्य डॉक्टर नीरज आत्रेय एवं निदेशक डॉक्टर केवल कुमार ने मां सरस्वती एवं संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय गुड़िया जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। तत्पश्चात विद्यार्थियों ने आकर्षक एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें कैटवॉक, ग्रुप डांस, सोलो डांस, गिटार परफॉर्मेंस, गेम्स आदि सम्मिलित रहे । बीच-बीच में कनिष्क विद्यार्थियों द्वारा वरिष्ठ विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया । अंत में मिस्टर फेयरवेल एवं मिस फेयरवेल के किताब दिए गए इस अवसर पर डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय ने इस भव्य आयोजन की भुरी- भूरि प्रशंसा करते हुए सभी वरिष्ठ विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपने विगत वर्षों में संस्थान में रहकर जो शिक्षा ग्रहण करी और जो आचरण प्रस्तुत किया है उसके लिए आप बधाई के पात्र हैं उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अब आप अपने भविष्य में जो भी कार्य करने जा रहे हैं उसमें भी सफतला अर्जित करेंगे और जीवन में बहुत आगे बढ़ेंगे ऐसी ईश्वर से कामना है। उन्होंने संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया जी की ओर से भी सभी विद्यार्थियों को साधुवाद दिया। इस अवसर पर संस्थान की समस्त फैकल्टी एवं स्टाफ उपस्थित रहा।

डॉक्टर निमिषा अग्रवाल
प्राचार्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!