IMG-20260512-WA0100

काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कविनगर मंडल की अध्यक्ष राधा चौहान के नेतृत्व में आज भाजपा महिला मोर्चा कवि नगर मंडल की सभी महिला पदाधिकारियो का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर राधा चौहान ने महिला मोर्चा से जुड़ी सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को भाजपा का पटका एवं फूलमाला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान संगठन की एकजुटता और महिला सशक्तिकरण का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा अध्यक्ष राधा चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को सम्मान और अवसर देने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीi के नेतृत्व में देश लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। महिला मोर्चा की सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि प्रधानमंत्री की विकासवादी नीतियों के चलते देश विश्व स्तर पर मजबूत हो रहा है और हर वर्ग को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। महिलाओं ने कहा कि देशहित को सर्वोपरि मानते हुए प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से किए गए आह्वान का वे पूर्ण समर्थन करती हैं। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रहित में लिया गया हर निर्णय देश को आत्मनिर्भर और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस दौरान महिलाओं ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश में महिला सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए अनेक जनहितकारी कार्य किए जा रहे हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा उन्हें समाज में आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार लगातार योजनाएं चला रही है। कार्यक्रम में प्रियंका मिश्रा, अवनीश चौहान, विवेक बिश्नोई, नेहा चौहान, किरन फर्त्याल, निशा शर्मा, नसरीन खान, पायल अग्रवाल, मोनी चौधरी, प्रीति शर्मा, चंद्रकांता चौहान, अर्चना शर्मा, रानी यादव,सविता सैनी ज्योति शर्मा, मधुबाला, मंजू चौहान, मुनेश चौहान, सरिता कश्यप, आदि उपस्थित रहीं। सभी महिलाओं ने संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!