Screenshot_20260513_221705_WhatsApp

काशीपुर। महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष पूजा सिंह ने नीट-यूजी परीक्षा रद्द होने पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उत्तराखंड के लगभग इक्कीस हजार विद्यार्थी भी इस फैसले से निराश हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी “परीक्षा पर चर्चा” तो करते हैं, लेकिन उनकी सरकार परीक्षाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। पूजा सिंह ने कहा कि किसी भी परीक्षा का रद्द होना केवल प्रशासनिक विफलता नहीं है, बल्कि यह लाखों छात्रों और उनके परिवारों के भविष्य पर सीधा प्रहार है। उन्होंने कहा कि देशभर में लाखो विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम और उम्मीदों के साथ परीक्षा की तैयारी की थी, लेकिन पेपर लीक और अव्यवस्थाओं के कारण उनका भविष्य अधर में लटक गया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और सुरक्षा बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन बार-बार हो रही घटनाओं से विद्यार्थियों का विश्वास टूट रहा है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने मांग की कि सरकार परीक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए कठोर कदम उठाए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करे, ताकि भविष्य में छात्रों को इस प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!