Screenshot_20260514_205900_WhatsApp

काशीपुर। गर्मियों के मौसम में लोगों द्वारा ठंडे खाद्य पदार्थों के बढ़ते उपयोग को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाअधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशों के क्रम में जनपद ऊधमसिंह नगर में विशेष अभियान चलाकर काशीपुर में ठंडे पदार्थ के उत्पादों का निरीक्षण किया गया  काशीपुर में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा शाह के नेतृत्व में निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर की विभिन्न छह दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय दुकानों में साफ-सफाई, खाद्य पदार्थों के रखरखाव, एक्सपायरी डेट तथा गुणवत्ता संबंधी मानकों की गहनता से जांच की गई। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा शाह ने बताया कि अभियान के दौरान दो आइसक्रीम के सैंपल लिए गए हैं जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि गर्मियों में आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक, जूस और अन्य ठंडे पदार्थों की बिक्री तेजी से बढ़ जाती है। ऐसे में मिलावटी अथवा मानकों के विपरीत खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए विभाग लगातार निगरानी बनाए हुए है। उन्होंने दुकानदारों को निर्देशित किया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए तथा उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके साथ ही खटीमा में खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशा आर्य द्वारा जूस के नमूने लिए गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!