Screenshot_20260516_193828_Gallery

काशीपुर द गुरुकुल फाउंडेशन स्कूल की अटल टिंकरिंग लैब द्वारा, आई आई एम काशीपुर के DIC नवाशय के सहयोग से INNOVIZ 2.0 x AVISHKAAR 5.0 का सफल आयोजन किया गया।

इस ग्रैंड फिनाले में 80 से अधिक पंजीकरणों में से चयनित 24 टीमों ने विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं उद्योगों से भाग लेकर वास्तविक जीवन की चुनौतियों के समाधान प्रस्तुत किए।

यह आयोजन “समस्या से समाधान” की भावना तथा विकसित भारत 2047 के साझा दृष्टिकोण को समर्पित रहा।

प्रतिभागियों ने तीन प्रमुख विषयों — डिजिटल पाठशाला 2047, शून्य-अपशिष्ट पर्यटन एवं पारिस्थितिक सुरक्षा, तथा वेस्ट-टू-वैल्यू एवं सामुदायिक सततता — पर आधारित नवाचारी समाधान प्रस्तुत किए।

9कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर कुनाल गांगुली रहे। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यालय स्तर पर नवाचार आधारित शिक्षा के महत्व पर बल दिया।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन प्रतिष्ठित निर्णायक मंडल द्वारा किया गया, जिसमें संजय कुंमार सिंह, डॉक्टर कमल सिंह रावत, डॉक्टर शिकबा सिद्दीकी, प्रतीक छाबड़ा तथा डॉक्टर प्रियांशु गोयल शामिल रहे। इस आयोजन में रुद्रपुर, रामपुर, बरेली, खटीमा, रामनगर, पीलीभीत, हल्द्वानी, बाजपुर एवं काशीपुर सहित विभिन्न नगरों से प्रतिभागियों ने भाग लिया।

द गुरुकुल फाउंडेशन स्कूल एवं आई आई एम काशीपुर के मध्य यह सहयोग युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा जमीनी स्तर पर नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सराहा गया।

प्रतियोगिता में विकसित भारत एक्सीलेंस अवॉर्ड एवं पांच हज़ार रुपये की पुरस्कार राशि पी एम श्री अटल उत्कर्ष इंटर कॉलेज के शोएब रज़ा एवं शादमान ने प्राप्त की।

एप्लाइड थिंकर्स अवॉर्ड एवं तीन हज़ार पांच सौ की पुरस्कार राशि लिटिल स्कॉलर्स के स्नेही अग्रवाल एवं सुखमन सिंह सिद्धू को प्रदान की गई। क्रिएटिव कैटेलिस्ट अवॉर्ड एवम दो हज़ार पांच सौ की पुरस्कार राशि दून कान्वेंट स्कूलl की तज़ीम फातिमा एवं हिमानी फर्तियाल को मिली।

राइजिंग इनोवेटर अवॉर्ड एवं एक हज़ार पांच सौ की पुरस्कार राशि एक ओंकार ग्लोबल एकेडमी की अनाही जोशी एवं सिद्धक सिंह ने प्राप्त की।

इसके अतिरिक्त ज्यूरी अप्रिसिएशन अवॉर्ड एवं एक हज़ार की पुरस्कार राशि समर स्टडी हॉल के नैतिक चतुर्वेदी को प्रदान की गई। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने सभी प्रतिभागी टीमों, निर्णायकों एवं सहयोगियों का आयोजन को सफल बनाने हेतु आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय की चेयरपर्सन चंपा कपूर, चेयरमैन डॉक्टर नीरज कपूर, निदेशक डॉक्टर वसुधा कपूर, प्रधानाचार्या मीनल बधवार, जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर कामाक्षी कपूर, अर्ली ईयर्स की प्रधानाचार्या विभा तिवारी, उप-प्रधानाचार्या शुभांगी शर्मा सहित अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। इनमें प्रोफेसर वैभव भमोरिया, दीपिका गुड़िया आत्रेय, डॉक्टर रवि सहोता,, अनुराग सिंह, डॉक्टर मनोज मिश्रा, मीना कपिला तथा सुखदा मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही विद्यालय का समस्त शिक्षण स्टाफ भी कार्यक्रम में मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!