काशीपुर। उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज के प्रेक्षागृह में “मेरी खुशी वेलफेयर फाउंडेशन” द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नशा मुक्ति अभियान के माध्यम से युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में काशीपुर नगर निगम महापौर दीपक बाली ने सहभागिता करते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने और अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने का संदेश दिया। अपने संबोधन में महापौर दीपक बाली ने कहा कि आज का युवा देश का भविष्य है और यदि युवा वर्ग नशे जैसी बुराइयों की गिरफ्त में आ जाता है तो समाज और राष्ट्र दोनों का विकास प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज को भी बिखेर देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल एवं सामाजिक कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी नशा मुक्ति अभियान की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास बेहद जरूरी हैं। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं को सकारात्मक सोच, संस्कार और जागरूकता के माध्यम से सही दिशा प्रदान की जा सकती है। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि हम सभी का संकल्प होना चाहिए कि आने वाली पीढ़ी को नशे से दूर रखकर एक स्वस्थ, सुरक्षित और जागरूक समाज का निर्माण किया जाए।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों को अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों का महत्व बताते हुए नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी। वहीं “मेरी खुशी वेलफेयर फाउंडेशन” की अध्यक्ष शालिनी शर्मा ने संस्था द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक एवं जागरूकता अभियानों की जानकारी देते हुए कहा कि संस्था लगातार युवाओं और समाज के हित में कार्य कर रही है। कार्यक्रम में डॉ. दिव्या मेहरोत्रा, मनोज अग्रवाल, मुनीश कांत वर्मा, डॉ. रवि सहोता कौशलेश गुप्ता, शिवानी शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, ज्योत्सना शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800