Screenshot_20260523_102527_WhatsApp

    अल्ली खां क्षेत्र में खुशी की लहर : महापौर पर पुष्प वर्षा कर बांटे गए लड्डू

    जब जब राष्ट्रीय पर्वों पर तिरंगा लहराएगा दीपक बाली की याद आएगी : इंतजार हुसैन

    *काशीपुर, प्रदेश के यशस्वी युवा हृदय सम्राट एवं विकास की दूरदर्शी सोच रखने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा काशीपुर को काशी की तरह सजाने की घोषणा के तहत महापौर दीपक बाली ने यहां वार्ड नंबर 25, अल्ली खां चौक पर 135 फीट ऊंचे विशाल राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को लगाए जाने का शिलान्यास किया। इस अवसर पर भारत माता की जय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और महापौर दीपक बाली जिंदाबाद के नारो से पूरा अल्ली खां क्षेत्र गूंज उठा और कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे महापौर पर पुष्प वर्षा कर उनका शानदार और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। महापौर ने कहा कि सनातन उनका धर्म है और विकास उनका शौक।

    महापौर दीपक बाली के नेतृत्व में काशीपुर नगर निगम द्वारा राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पार्षदों और नगर निगम परिवार सहित नगर व क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया। महापौर दीपक बाली ने कहा की विशाल तिरंगे की स्थापना से क्षेत्र में देशभक्ति का वातावरण और सशक्त होगाऔर यह तिरंगा काशीपुर सहित शहर के अल्ली खां चौक की एक नई पहचान बनेगा। जिस तरह मुख्य चौराहे पर देश की आन बान शान तिरंगा शान से लहराता है ठीक उसी तरह अली खां क्षेत्र में भी वह शान से लहराएगा। तिरंगे के रखरखाव और सुरक्षा के प्रति उन्होंने इस क्षेत्र के लोगों को संकल्प दिलाया। इस तिरंगे को लगाए जाने में 26 लाख 21 हजार रुपए खर्च होंगे जिसकी टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो गई है और दो-तीन दिन बाद काम शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री द्वारा यह धनराशि स्वीकृत करने पर महापौर ने उनका दिल की गहराइयों से आभार जताया और साथ ही आज के इस कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने पार्षदों सहित जिस गर्म जोशी के साथ कार्यक्रम में भाग लिया उसके लिए भी महापौर ने सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि काशीपुर का भाईचारा अपने आप में एक मिसाल है और आज इस कार्यक्रम में सभी वर्गों की खासी उपस्थिति हमारे इस भाईचारे की गवाही दे रही है। महापौर ने जब. सभी से पूछा की क्या वें यहां तिरंगा लगाए जाने से खुश हैं तो सभी ने हाथ उठाकर अपनी सहमति व्यक्त की जिस पर महापौर ने सभी का आभार जताया। उन्होंनेकहा कि 135 फीट ऊंचा तिरंगा न केवल शहर की सुंदरता बढ़ाएगा बल्कि युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को भी जागृत करेगा। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने कहा कि जब-जब राष्ट्रीय पर्व पर अल्ली खां चौक पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाया करेगा तब तक दीपक बाली का नाम याद आया करेगा और उनका यह नाम इतिहास में दर्ज हो जाएगा। उन्होंने कहा कि श्री बाली सभी वार्डो का बगैर किसी भेदभाव के विकास कर रहे हैं। पार्षद राशिद फारुकी व अब्दुल कादिर ने कहा कि हम महापौर के आभारी हैं कि उन्होंने इस क्षेत्र में तिरंगे की स्थापना कराने का निर्णय लिया। आज के इस भव्य कार्यक्रम में नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल शाह व सुश्री शालिनी नेगी कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती मुक्ता सिंह भाजपा जिला प्रकोष्ठ संयोजक मुकेश चावला मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह मानवेंद्र मानस राधा चौहान अवनीश चौहान मनीष चावला अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल एवं उनकी पूरी टीम के सदस्य अभिषेक गोयल मुनेश बिंदल शेष कुमार सितारा हिमांशु गर्ग कपिल अग्रवाल सुशील अग्रवाल अशोक पैगिया सनत कुमार पैगिया एडवोकेट नेहा चौहान अशरफ सिद्दीकी एडवोकेट पार्षद मोनीष आशी शाह आलम सादिक हुसैन अरशद अली मोनू काका अनिल कुमार मयंक मेहता प्रिंस बाली घनश्याम पूर्व पार्षद कविता यादव राजकुमार यादव जसवीर सिंह सैनी पार्षद संदीप मोनू दीपा पाठक अमन बाली जिला मंत्री विपिन अरोरा पूर्व पार्षद देव प्रजापति भाजपा नेता ईश्वर गुप्ता पार्षद संजय शर्मा अनूप कुमार प्रिंस बाली कौशलेश गुप्ता मुकेश पाहवा आकाश गर्ग चेतन अरोरा जतिन नरूला किरण फर्त्याल परवेज खान जावेद मंसूरी मोहम्मद इदरीश चंद्र प्रकाश शर्मा शादाब चौधरी शहजाद राय रियाजुद्दीन अरशद अली मनोज शर्मा अखिल चौधरी हनीफ गुड्डू अवनीश चौहान मनोज कौशिक चौधरी समरपाल सिंह नसरीन खान अवर अभियंता अभिषेक पूर्व पार्षद सर्वेश शर्मा सहित सैकड़ो लोगों ने भाग लिया। सभी क्षेत्रवासियों में शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखा गया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!