Screenshot_20260528_185054_WhatsApp

सीएम धामी के साथ तमाम नेता मौजूद रहे

कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

देहरादून भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नबीन के राजधानी क्षेत्र में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेता एयरपोर्ट पर मौजूद रहे और उनका स्वागत किया

जॉली ग्रांट एयरपोर्ट से निकले राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के काफिले का हिमालयन चौक, भानियावाला और डोईवाला क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। जगह-जगह कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला
इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जहां स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक पहाड़ी संस्कृति की झलक प्रस्तुत करते हुए अतिथियों का स्वागत किया
पूरे मार्ग पर भाजपा समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत को लेकर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष बीजेपी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे जहां उत्तराखंड के पारंपरिक परंपराओं के साथ स्वागत किया उसके बाद उन्होंने बीजेपी के नेताओं के साथ बैठक में हिस्सा लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!