Screenshot_20231003_181429_Samsung Internet


काशीपुर। आर्य समाज काशीपुर का वार्षिक चुनाव संपन्न हो चुका है। विगत 31 मई 2026 रविवार को द्रोणासागर स्थित श्री श्रीमददयानन्द आश्रम में साप्ताहिक सत्संग के पश्चात वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हुई, उक्त चुनाव में आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तराखंड के सभी नियमों का पालन करते हुए सभी निर्वाचित सभासदों में से पदाधिकारियों का चयन किया गया क्योंकि किसी भी पद पर एक से अधिक व्यक्तियों ने इच्छा व्यक्त नहीं की थी अतः सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। इस प्रकार प्रधान – श्री अतुल कुमार रस्तोगी “आजाद” , उपप्रधान – श्री अजय कुमार अग्रवाल, मंत्री – श्री संजय अग्रवाल, उप मंत्री – श्री मनोज कुमार विश्नोई, प्रचार मंत्री- श्री विकल्प गुड़िया, कोषाध्यक्ष – श्री अमरीश गर्ग, आय व्यय निरीक्षक – श्री सुरेश चंद्र तिवारी, संयोजक आर्यवीर दल – श्री मयंक अग्रवाल एवं एडवोकेट वीरेंद्र कुमार चौहान को द्रोणासागर स्थित श्री श्रीमददयानन्द आश्रम का प्रबंधक चुना गया है। इसके अतिरिक्त श्री विजय कुमार शर्मा, श्री प्रेम प्रकाश गुप्ता, श्री प्रभाकर पाठक, एवं श्री विनोद कुमार मेहरोत्रा अंतरण सदस्य निर्वाचित हुए । सभी नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने अपने वरिष्ठ सदस्य श्री शिव चरण बिश्नोई जी को आर्य समाज काशीपुर का संरक्षक मनोनीत किया। इस प्रकार वर्ष 2026-27 का वार्षिक चुनाव संपन्न हुआ, इसकी सूचना आर्य प्रति निधि सभा उत्तराखंड को भेज दी गई है।

विकल्प गुड़िया
प्रचार मंत्री
आर्य समाज, काशीपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!