Screenshot_20260605_143915_WhatsApp

काशीपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर द्वारा शपथ ग्रहण एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों, समस्त प्राध्यापकगण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. दीपिका आत्रेय ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। इसके उपरांत महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. दीपिका आत्रेय ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि “स्वस्थ पर्यावरण ही मानव जीवन की आधारशिला है।” उन्होंने कहा कि केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करना भी प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वंदना सिंह, डॉ. गीता मेहरा, डॉ. रमा अरोरा, डॉ. दीपा चनियाल, डॉ. अंजलि गोस्वामी, प्राची धौलाखण्डी, डॉ. शालिनी सिंह, डॉ. नवनीत कुमार सिंह, डॉ. ज्योति रावत, श्रीमती शीतल अरोरा कुमारी, सृष्टि सिंह सहित महाविद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना तथा समाज को हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!