IMG-20260611-WA0052

काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कवि नगर मंडल द्वारा समाज सेवा एवं जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाते हुए काली बस्ती स्थित दादा मियां की मजार परिसर में एक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष राधा चौहान के नेतृत्व में किया गया। इस नेत्र चिकित्सा शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। यह शिविर प्रभु नेत्रालय, रुद्रपुर के सहयोग से आयोजित किया गया, जबकि शिविर की व्यवस्था एवं संचालन में भाजपा कवि नगर मंडल की उपाध्यक्ष नसरीन खान की विशेष भूमिका रही। शिविर के दौरान चिकित्सकों की टीम ने दर्जनों लोगों की आंखों का परीक्षण किया। जांच के दौरान लगभग 20 लोगों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए, जिन्हें आगे उचित उपचार एवं ऑपरेशन कराने की सलाह दी गई। चिकित्सकों ने संबंधित मरीजों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा महिला मोर्चा कवि नगर मंडल की महामंत्री किरन फर्त्याल तथा भाजपा काशीपुर के मीडिया प्रभारी अवनीश चौहान का विशेष सहयोग रहा। शिविर में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ आम जनता को मिल रहा है। महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास, सुशासन और जनसेवा के नए आयाम स्थापित कर रहा है तथा समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष राधा चौहान ने कहा कि समाज सेवा भाजपा की कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस प्रकार के शिविर आगे भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने प्रभु नेत्रालय रुद्रपुर की चिकित्सकीय टीम तथा सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनहित में ऐसे आयोजन समाज को स्वस्थ और जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिविर में पहुंचे क्षेत्रवासियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों का धन्यवाद व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने की मांग की। कार्यक्रम का समापन जनसेवा और समाज कल्याण के संकल्प के साथ हुआ।

इस अवसर पर मां पर्यावरण संस्था के रोहताश सैनी, माहिपाल सिंह, कुन्दन,मोहित भरद्वान कविनगर कविनगर मण्ड मण्डल महामंत्री, अवनीश चौहान मीडिया प्रभारी भाजपा काशीपुर,  राधा चौहान मण्डल अध्यक्ष कवि नगर मण्डल, नसरीन खान उपाध्यक्ष कवि नगर मंडल, किरन फर्त्याल, इंतजार हुसैन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा सादिक पार्षद पति, आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!