
काशीपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री मीनू गुप्ता ने एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया के अंतर्गत मतदाता सूची विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे भी समय रहते अपने नामों का सत्यापन एवं पंजीकरण सुनिश्चित करें, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था और अधिक सशक्त हो सके। श्रीमती मीनू गुप्ता ने कहा कि मतदाता सूची में सही एवं अद्यतन जानकारी लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे एसआईआर अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपने परिवार के प्रत्येक पात्र सदस्य का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं तथा उपलब्ध विवरणों का सत्यापन अवश्य करें। यह प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह अपने मतदान अधिकार का संरक्षण करे। उन्होंने कहा कि एक जागरूक मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र की पहचान होता है तथा प्रत्येक वोट क्षेत्र, राज्य और देश के विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। श्रीमती मीनू गुप्ता ने जनता को संदेश देते हुए कहा कि सभी नागरिक इस अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप दें और अधिक से अधिक लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने तथा सत्यापन के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।अंत में श्रीमती मीनू गुप्ता ने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे समय रहते अपने मतदाता विवरणों का सत्यापन कर लें और लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800



