Screenshot_20260618_084013_WhatsApp


काशीपुर 17 जून 2026 आज निरंकारी भवन पर एक विशाल बाल संत समागम का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में छोटे-छोटे बच्चों व भाई बहनों ने और उनके अभिभावकों ने भी इस अवसर पर निरंकारी भवन पर पहुंच कर शोभा बढ़ाई। बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी समागम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया प्रातः 7:00 बजे से बाल सेवा दल की रैली और खेलकूद के कार्यक्रम आयोजित किए गए तत्पश्चात 10:00 बजे से पूर्व की भांति समाज सेवा के लिए शबील का आयोजन किया गया। गर्मी अधिक होने के कारण भी बच्चों एवं’ श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं था ! प्रातः 10 बजे से सत्संग का प्रारंभ हरदेव वाणी के माध्यम से प्किया गया। छोटी-छोटी स्क्रिप्ट व भजनों और कव्वालियां भांगड़ा कवि दरबार का आयोजन किया।इन कार्यक्रमों के द्वारा सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के प्यार एवं बिल्वर्तन के संदेश को 5 से 16 वर्ष के छोटे-छोटे बच्चों ने अपने ढंग से प्रस्तुत किया । जिसकी की प्रशंसा स्थानीय श्रद्धालुओं के द्वारा प्रत्येक प्रस्तुति के बाद की जाती रही। निरंकारी बच्चे सत्संग में भ्रमों से दूर होते चले जाते हैं। जहां बच्चे स्कूली शिक्षा में अग्रणी होने का प्रयास करते हैं वहीं आध्यात्मिक शिक्षाओं का भी पूरा लाभ उठाकर अपने जीवन को सुंदर बनाने का प्रयास करते हैं इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह में बच्चों के द्वारा दिए गए संदेशों की सराहना की। पिरामिड के रूप में मानव श्रृंखला बनाकर इन बच्चों के द्वारा बहुत प्रभावशाली “मानव हो मानव को प्यारा एक दूजे का बने सहारा” ंमैसेज की भी प्रस्तुति की गई।
इस अवसर पर मुख्य रूप से हल्द्वानी ब्रांच के भाई साहब रजत बिष्ट जी ने सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी एवं निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के द्वारा दी जाने वाली आध्यात्मिक शिक्षाओं पर चलने की प्रेरणा दी और बच्चों के माता-पिता से भी यही आग्रह किया कि हम सभी बढ़-चढ़कर अपने बच्चों को सत्संग में भेजा करें जिससे बच्चों का भविष्य स्कूली शिक्षाओं के साथ-साथ आध्यात्मिक शिक्षा में भी अग्रणी हो। स्थानीय ब्रांच मुखी राजेंद्र अरोड़ा के द्वारा आए हुए महात्मा रजत बिष्ट जी का धन्यवाद किया गया तथा उसके साथ-साथ बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए आए हुए सैकड़ो की संख्या में संतों का बहुत-बहुत धन्यवाद किया गया कि हम इसी प्रकार से स्वयं भी और अपने बच्चों को भी भक्ति के मार्ग पर चलाने के लिए प्रेरित करते रहे। यह कार्यक्रम 1:30 बजे तक चला। अंत में सभी छोटे-छोटे बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए मेडल देकर प्रोत्साहित किया गया। इस कार्यक्रम का मंच संचालन बहन नेहा तथा भाई गौरव जी के द्वारा अच्छे से किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!