Screenshot_20260623_191446_WhatsAppBusiness

काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी के काशीपुर एवं जिला स्तर पर सोशल मीडिया विभाग में नवदायित्व प्राप्त करने वाले पदाधिकारियों को काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सोशल मीडिया विभाग संगठन की विचारधारा, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में सोशल मीडिया जनसंपर्क का एक सशक्त माध्यम बन चुका है और पार्टी के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे सकारात्मक सोच के साथ संगठन की नीतियों और उपलब्धियों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाएं।
विधायक चीमा ने जिला सोशल मीडिया संयोजक जगबीर सिंह, सह-संयोजक चंदन सिंह रौतेला, काशीपुर सोशल मीडिया संयोजक रिंकू राणा, जितेंद्र यादव, सह-संयोजक आदेश कुमार, तरुण रौहेला, शुभम कुमार, मोहित अरोड़ा, पवन कुमार, खलिंदर सैनी, जगपाल सिंह सहित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सभी पदाधिकारी अपने समर्पण, मेहनत, संगठन के प्रति निष्ठा एवं अनुशासन के साथ कार्य करते हुए भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और जनहितकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा व्यक्त किए गए विश्वास पर खरा उतरते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय तथा जनता से संवाद स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों के उज्ज्वल, सफल एवं जनसेवा से परिपूर्ण कार्यकाल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!