IMG-20260810-WA0030

जसपुर स्थित ब्राइट स्टार्ट इंटरनेशनल एकेडमी में आयोजित अंतरविद्यालयी संगीत प्रतियोगिता ‘स्वरांजलि 3.0’ में द गुरुकुल फाउंडेशन स्कूल, काशीपुर की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय व शहर का नाम रोशन किया है। 8 अगस्त, 2026 को आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में क्षेत्र के 12 प्रमुख विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया था।

द गुरुकुल फाउंडेशन स्कूल की कक्षा 6 से 9 की छात्राओं की टोली ने अपनी सुसंगत, सुरमयी एवं भावपूर्ण गायन प्रस्तुति से उपस्थित श्रोताओं व निर्णायक मंडल को मंत्रमुग्ध कर दिया। विजेता टीम में भाव्या ग्रोवर, कृतिका बोरा, सिमरन मल्होत्रा, प्राची, आशना बाठला, प्रभलीन कौर, नंदिका माथुर, निवेदिता, सिमरन बख्शी एवं समृद्धि बख्शी शामिल रहीं। छात्राओं के अद्भुत तालमेल और लयबद्ध गायन की निर्णायक मंडल ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन रुद्रपुर के प्रसिद्ध संगीतज्ञ श्री अमन सक्सेना, धामपुर के श्री पुष्पेंद्र चौहान एवं हल्द्वानी के श्री प्रभाकर जोशी द्वारा सुर, ताल, प्रस्तुति एवं सामूहिक समन्वय के आधार पर निष्पक्ष रूप से किया गया।
इस उपलब्धि पर विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती चंपा कपूर, चेयरमैन डॉ. नीरज कपूर, डायरेक्टर डॉ. वसुधा कपूर, प्रधानाचार्या श्रीमती मीनल बधवार, संयुक्त प्रबंध निर्देशिका सुश्री कामाक्षी कपूर एवं उप-प्रधानाचार्या श्रीमती शुभांगी शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विजेता छात्राओं को बधाई दी।

प्रबंधन ने गतिविधि प्रमुख रिशु गुसाईं, संगीत शिक्षक दीपक त्रिपाठी एवं सुहैब अहमद के अथक परिश्रम व मार्गदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के कड़े अभ्यास और अनुशासन का परिणाम है।

विद्यालय परिवार ने विश्वास जताया कि भविष्य में भी छात्र राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!