Screenshot_20260812_193557_WhatsApp

जसपुर। श्री साईं ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में बुधवार को नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के स्वागत के लिए भव्य ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीएससी नर्सिंग, पॉलिटेक्निक, बी.फार्मा, डी.फार्मा एवं डिग्री के नए सत्र में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। वरिष्ठ विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर नवागंतुकों का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के चेयरमैन राजकुमार सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान नवप्रवेशित विद्यार्थियों को संस्था के शिक्षकों एवं विभिन्न विभागों से परिचित कराया गया। साथ ही महाविद्यालय के नियम, अनुशासन, शैक्षणिक व्यवस्था और विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर संस्था के पॉलिटेक्निक विभाग के छात्र-छात्रा प्रेरणा गौतम एवं आवेश कुमार के जेई में चयन होने पर उन्हें संस्था की ओर से शुभकामनाएं दी गईं। चेयरमैन राजकुमार सिंह ने दोनों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होंने सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में संस्था के निदेशक डॉ. अवनीश चौहान, नर्सिंग प्राचार्य परविंदर शर्मा, फार्मेसी प्राचार्य मोहम्मद सलमान, पॉलिटेक्निक प्रधानाचार्य अतुल शर्मा, डिग्री प्राचार्या डॉ. देविका रावत सहित कौशल कुमार, डॉ. शैलजा, संदीप, हीना, नीमा बिष्ट, श्वेता टम्टा, पूजा ऐरी, दीपशिखा, शिवम, जतिन, पंकज कश्यप, सहगिल सल्तनत, फरमान, नौशाद, अमित कुमार, नेहा दुबे समेत समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। रंगारंग प्रस्तुतियों और स्वागत कार्यक्रम ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!