






काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारंभ महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डॉ. दीपिका आत्रेय द्वारा किया गया। अभियान के अंतर्गत छात्राओं में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से विभिन्न रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अभियान के शुभारंभ अवसर पर छात्राओं ने परिसर में तिरंगे से प्रेरित कलाकृतियों का चित्रण एवं पोस्टर प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को अभिव्यक्त किया। प्रतियोगिता में आंचल, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर ने प्रथम, चारुमिता, बी.एड. द्वितीय सेमेस्टर ने द्वितीय तथा नूपुर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अंजलि गोस्वामी एवं डॉ. शालिनी सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डॉ. दीपिका आत्रेय ने छात्राओं एवं समस्त प्राध्यापकगण को संबोधित करते हुए कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के प्रति सम्मान, राष्ट्रभक्ति और एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने छात्राओं से राष्ट्रीय पर्व को उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाने तथा देश की एकता और अखंडता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझने का आह्वान किया।
रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
12 अगस्त 2026 को महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल आठ ग्रुप ने प्रतिभाग किया। छात्राओं ने रंग-बिरंगी रंगोलियों के माध्यम से देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता के विभिन्न संदेशों को आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही महाविद्यालय परिसर की दीवारों को स्वतंत्रता सेनानियों के प्रेरणादायी उद्धरणों एवं राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के अंशों से सजाया गया, जिससे पूरे परिसर में देशभक्ति का वातावरण देखने को मिला। रंगोली प्रतियोगिता में निशा एवं काजल, एम.ए. तृतीय सेमेस्टर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आकांक्षा एवं निरुपमा, बी.एड. द्वितीय सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं शिवी एवं चारुमिता, बी.एड. द्वितीय सेमेस्टर तथा संदीप कौर एवं विशाखा, बी.ए. प्रथम सेमेस्टर ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ. दीपा चनियाल एवं श्रीमती शिप्रा छाबड़ा, असिस्टेंट प्रोफेसर, बी.एड. विभाग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
क्विज प्रतियोगिता में संविधान और तिरंगे से जुड़े सवाल
13 अगस्त 2026 को महाविद्यालय में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। क्विज में भारतीय संविधान एवं राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे से संबंधित प्रश्नों को शामिल किया गया, जिसके माध्यम से छात्राओं के सामान्य ज्ञान के साथ-साथ संविधान एवं राष्ट्रध्वज के प्रति उनकी जानकारी को भी परखा गया। क्विज प्रतियोगिता में चारुमिता कपूर, बी.एड. द्वितीय सेमेस्टर एवं आकांक्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खुशी, बी.एड. द्वितीय सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निरुपमा गहलौत, प्रतिभा बिष्ट, बी.एड. द्वितीय सेमेस्टर एवं आरती शर्मा, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दीपा चनियाल एवं श्रीमती प्राची धौलाखंडी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में प्रभारी प्राचार्या डॉ. दीपिका आत्रेय ने सभी विजयी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्राओं के उत्साह और रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में देशभक्ति, रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. वन्दना सिंह, डॉ. रमा अरोरा, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गीता मेहरा, डॉ. रंजना, डॉ. ज्योति गोयल, श्रीमती शीतल अरोरा, डॉ. ज्योति रावत, डॉ. पुष्पा धामा, श्रीमती कृति टण्डन, श्री विजेन्द्र कुमार एवं कु. सृष्टि सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्राएं उपस्थित रहे। महाविद्यालय में आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस की भावना को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ा गया तथा छात्राओं को राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, संविधान और तिरंगे के महत्व के प्रति जागरूक करने का सार्थक प्रयास किया गया।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
